logo

एक्शन में CM चंपाई सोरेन, कहा- 90 दिन में म्यूटेशन नहीं करने वाले CO के खिलाफ जारी होगा शो कॉज 

cm012.jpg

रांची 

म्यूटेशन में देरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएम चंपाई सोरेन ने आज कहा कि अगर किसी अचंल में म्यूटेशन कार्य 90 दिनों के अंदर नहीं होता है तो अंचल अधिकारी को शो कॉज किया जायेगा। बता दें कि सीएम चंपाई आज झारखंड मंत्रालय में मंत्रियों, विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव और प्रमंडलीय आयुक्तों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों के साथ विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उपायुक्तों को ये निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि म्यूटेशन तय समय सीमा के अंदर हो, इसे सुनिश्चित करें। म्यूटेशन के मामले बिना किसी वजह से लंबित नहीं रहने चाहिए।


नहीं होता म्यूटेशन का कार्य 
सीएम ने आगे कहा, अंचल ऑफिस में म्यूटेशन के कई मामले बिना किसी ऑब्जेक्शन के काफी समय तक लंबित रहते हैं। म्यूटेशन केसेज का ना तो निष्पादन होता है और ना ही रिजेक्ट किया जाता है। इसकी जांच होनी चाहिये। कहा, हजारीबाग, रांची, गिरिडीह और पलामू के कई अंचलों में म्यूटेशन के मामलों की रिपोर्ट काफी खराब है। ऐसे में इन जिलों के खराब परफॉर्म करने वाले अंचलों को चिन्हित कर वहां के अंचल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव भेजें।


गलत तरीके से हो रही जमीन की खरीद-बिक्री रोकें 

सीएम चंपाई ने कहा, सभी डीसी अपने जिले के अंतर्गत आने वाले उन अंचलों को चिन्हित करें, जहां बिना किसी वजह के म्यूटेशन के मामले 90 दिनों से ज्यादा समय से लंबित हैं। उन्हें शो कॉज जारी करें और कार्रवाई का प्रस्ताव भेंजे। कहा, राज्य के कई इलाकों में जमीन की गलत तरीके से खरीद- बिक्री के मामले सामने आ रहे हैं। इसपर हर हाल में रोक लगे। इसमें जो भी दोषी हो, उनके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा, सभी डीसी अपने जिलों के अंतर्गत आनेवाले अंचलों का नियमित निरीक्षण करें और वहां म्युटेशन के मामलों की समीक्षा करें। जमीन से संबंधित दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करें।

Tags - Champai SorenShow causemutation Jharkhand News